आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव में मंगलवार की दोपहर पोखरा में डूबने से वार्ड सदस्य के चचेरे भाई की मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव में मंगलवार की दोपहर पोखरा में डूबने से वार्ड सदस्य के चचेरे भाई की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के खेसरहिया गांव वार्ड नंबर 9 निवासी रामचंद्र पासवान का 34 वर्षीय पुत्र बिरन पासवान है एवं वह पैसे से मजदूर था।