ललितपुर: पारौन निवासी किसान का आरोप, गांव के लेखपाल ने ₹5000 की रिश्वत लेने के बावजूद नहीं डाला अतिवृष्टि का पैसा
पारौन निवासी किसान ने बुधवार दोपहर करीबन 3:30 बजे डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में तैनात लेखपाल द्वारा अति वृष्टि का पैसा डाले जाने की एवज में उनसे ₹5000 की रिश्वत ली गई थी।परंतु फिर भी उनका पैसा नहीं डाला गया है।उन्होंने उक्त मामले में उनका पैसा वापस करते हुए आरोपी लेखपाल पर कार्यवाही किए जाने एवं अति वृष्टि की धनराशि दिलाने की मांग की।