ललितपुर: ग्राम चौमऊ के शख्स ने नामजद लोगों पर बच्चे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
चौमऊ निवासी पीड़ित ने बुधवार दोपहर करीबन 3:00 बजे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ नामजद लोगों ने उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे पर हंसिया से हमला कर दिया था। जिसके चलते उसके पैर में गंभीर चोट आई है।उन्होंने उक्त मामले में जिलाधिकारी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की।