बड़ागांव थाना क्षेत्र में शराब न देने पर लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या, हिरासत में आरोपी
Sadar, Varanasi | Mar 30, 2024 बड़ागांव थानाक्षेत्र में मनबढ़ युवक ने बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. पड़ोसियों ने चीख पुकार सुनी तो दौड़ पड़े पर तब तक मनबढ़ युवक वहां से भाग निकला. ग्रामीण बुजुर्ग को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे मिलकर मोर्चरी भेजवाया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी