खालवा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्त घायल, एक की मौत
Khalwa, Khandwa | May 29, 2026 खंडवा धनगांव थाना क्षेत्र के बखरगांव स्थित बावड़िया फाटे पर बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक टूटफूट गई और दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बबलू नार्वे निवासी झिरनिया व उसका दोस्त मंशाराम चौहान निवासी पिपराड़ बाइक से बावड़िया फाटा से गुजर रहे थे।