घंसौर: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
Ghansaur, Seoni | Apr 20, 2026 दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक गंभीर घंसौर गोरखपुर रोड पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में शिरेस अवधिया (17), निवासी कहानी, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर 20 अप्रैल 2026 को जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।