किंजर मोड़ के निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट धर्म कांटा होने से अक्सर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। अक्सर बड़ी-बड़ी गाड़ियां धर्म कांटा पर वजन करवाने आती है और इस क्रम में बीच सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों ने धर्म कांटा को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।