कलान: लहसना गांव मे पैतृक संपत्ति विवाद में भाई ने भाई का फोड़ा सिर, थाने में शिकायत
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव लहसना में पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक हो गया। गांव निवासी राकेश पुत्र रामकुमार ने आरोप लगाया कि खेती की जमीन और समरसेबल के हिस्से को लेकर उसका अपने भाई से लंबे समय से विवाद चल रहा है। राकेश का कहना है कि उसका भाई उसे खेत में हिस्सा और समरसेबल से पानी नहीं दे रहा था.