सांगानेर: जयपुर सीकर हाईवे पर हरमाड़ा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत
जयपुर सीकर हाईवे पर हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।