संविधान दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के रक्षा की शपथ दिलाया।