भीलवाड़ा: सोडीयास ग्राम के ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जिले के सोडीयास ग्राम की चारागाह भूमि पर पड़ोसी गांव सोना का खेड़ा के लोगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इसको लेकर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अवैध कब्जे हटाने की मांग की।