केिशनपुर: मोजझा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर जलकर हुए राख
मोजझा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए। गृह स्वामी प्रमोद यादव ने बताया कि मेरे यहां भगेत का आयोजन किया जा रहा था, चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग इतनी विकराल हो गई कि आग पर काबू कर पाना संभव नहीं हो पाया। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।