रावतभाटा: रावतभाटा में मौसम की मेहरबानी, झमाझम बारिश और धूप का अनोखा संगम, गर्मी से मिली बड़ी राहत
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में गुरुवार शाम मौसम सुहाना हो गया। शाम को शुरू हुई बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। कभी तेज बारिश तो कभी रिमझिम फुहारों ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। बारिश के दौरान आसमान में धूप भी खिली रही, जिससे लोगों को अनोखा नजारा देखने को मिला। मौसम में आई ठंडक से बाजारों और आवासीय इलाकों में भी रौनक