नानपारा: नानपारा बाईपास पर गन्ने से लदी खड़ी ट्राली से टकराने से बाइक चालक घायल, इलाज जारी
नानपारा बाईपास रोड गंभीर सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी एक ट्रॉली से पीछे से आ रही मोटरसाइकिल टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक अनिल गुलरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गन्ने से लदी ट्रॉली का एक टायर अचानक फट गया था, जिसके कारण वह सड़क किनारे रुकी हुई थी। घायल का इलाज जारी है