नानपारा: बहबोलिया महादा के ग्रामीणों ने सचिव पर शौचालय किस्त के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की
रिसिया विकासखंड के बहबोलिया महादा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर शौचालय की दूसरी किस्त के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाया है पर ग्रामीणों ने बताया पैसे लेने के बाद भी उनके खाते में अभी तक दूसरी किस्त नहीं डाली गई वहीं इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप निषाद ने आरोपों को खारिज किया है और कहा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।