राजगढ़: अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक में एडिशनल एसपी कल बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।