मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर रविवार को सुबह श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल ने करीब दो घंटे तक सफाई अभियान चलाकर बड़ी मात्रा मे कचरा एकत्रित किया है।मंडल सदस्यों ने नर्मदा जल मे विसर्जित किए पुराने कपड़े निकाले। साथ ही घाट क्षेत्र मे फैली निर्मालय सामग्री, कांच के टुकड़े, पॉलीथिन,डिस्पोजलसहित कपड़े एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर एकत्रित किया