पनागर: बेखौफ लुटेरे हुए अधारताल में चलती बाइक से महिला के कान की झुमकी छीनी, कान फटा
महाराजपुर कमानिया गेट के पास गुरुवार की शाम दो बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। संजय नगर गणेश चौक निवासी 28 वर्षीय आरती रजक अपने पति शैलेंद्र के साथ मोटरसाइकिल से गौरा हरदुआ में एक बरसी कार्यक्रम से लौट रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक कमानिया गेट के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए दो अज्ञात लड़कों ने उनकी चलती बाइक से समांतर