दरभंगा: दरभंगा जिले में 8 माह की गर्भवती महिला ने लिव-इन पार्टनर पर मारपीट और गर्भपात कराने के दबाव का लगाया आरोप
दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक 8 माह की गर्भवती महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर मारपीट, गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने, रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। वही शहर में शुक्रवार को दिन के 11 बजे इस बात की चर्चा है।