जैतहरी: तीन हाथियों के आने से घर को हुआ नुकसान
जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनगवां बीट में सुबह करीब 9:30 बजे तीन हाथियों के विचरण की सूचना सामने आई है। हाथियों का मूवमेंट RF337 व कुकुरगोड़ा क्षेत्र में दर्ज किया गया,इस दौरान कुकुरगोड़ा निवासी एक ग्रामीण के मकान को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।