चूरू: गांव रामसरा की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पोते पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप, एसपी दफ्तर पहुंची महिला
Churu, Churu | Jul 19, 2025 चूरू के गांव रामसरा की एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने पोते पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। अपने पोते से परेशान बुजुर्ग महिला न्याय की गुहार लगाने एसपी दफ्तर पहुंची, जहां से उन्हें सदर थाना लाया गया। सदर पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि गांव रामसरा की बुजुर्ग महिला ने शिकायत की।