चूरू: केंद्रीय विद्यालय चूरू की वर्णिका ने नेशनल शूटिंग में हासिल किया रजत पदक
Churu, Churu | Jul 19, 2025 चूरू के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की वर्णिका तिवारी ने शनिवार को नेशनल शूटिंग में रजत पदक पर निशाना साधा है। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्णिका ने 54 वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया। पंजाब के फगवाड़ा में हुई इस शूटिंग स्पर्धा में वर्णिका ने सिल्वर मेडल हासिल किया।