गोला: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सरयू घाट पर स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था युवक
Gola, Gorakhpur | May 27, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कौड़ीराम क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी 23 वर्षीय चंद्रभान गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामसेवक गौड़ के रूप में हुई है। वह गांव के जगलाल गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ आया था।