मंदसौर: मंदसौर में जर्जर मकान पर कार्रवाई, शुक्ला चौक में भवन ढहाया गया
मंदसौर शहर के शुक्ला चौक स्थित शीतला माता मंदिर के पास जर्जर मकान को नगर पालिका ने जिला प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से तोड़ दिया,बारिश से पहले नगर पालिका ने 70 मकानों को नोटिस जारी किए थे, जिनमें 8 जर्जर मकानों की पहचान की गई है,कार्यपालन यंत्री पी.एस.धार्वे ने बताया कि जोखिम वाले सभी मकानों को हटाया जा रहा है ताकि बारिश में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो,