बबेरू: बबेरू तहसील में भा.कि.यू. के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या को लेकर दिया एकदिवसीय धरना, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Baberu, Banda | Nov 4, 2025 बबेरू तहसील मे मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अगुवाई व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की मौजूदगी मे किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर एकदिवसीय किसान पंचायत कर व धरना दिया,उसके बाद 5 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार मनोहर सिंह को सौंपा है, किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने व खाद,उर्वरक की उपलब्धता कराई जाने की मांग की।