मुरैना नगर: कमिश्नर कार्यालय के पास नेशनल हाइवे पर बाइक सवार को कुचलने वाला कंटेनर पकड़ा,ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश जारी।
मुरैना के NH-44 पर कमिश्नर कार्यालय के पास बाइक सवार विवेक त्यागी को कुचलने वाले कंटेनर को कोतवाली पुलिस ने बीती रात हाइवे किनारे से पकड़ लिया।हादसे के बाद चालक फरार है।CCTV फुटेज में सामने आया कि रॉन्ग साइड से आ रही पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी,जिससे विवेक सड़क पर गिरा और कंटेनर के पहिए के नीचे आ गया।ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश जारी।