एससी एसटी वर्ग आरक्षण उप वर्गीकरण संघर्ष समिति की ओर से पाली में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर पाली एल एन मंत्री को ज्ञापन दिया है । इससे पहले संगठन के पदाधिकारियो की एक आवश्यक बैठक साइंस पार्क में आयोजित की गई थी इसके बाद यह लोग जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे थे ।