सफीपुर: मौसा के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की सफीपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, चालक वाहन समेत फरार
Safipur, Unnao | Apr 18, 2026 उन्नाव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय किसान राजेश की मौत हो गई। माखी थाना क्षेत्र के हिमाचल खेड़ा निवासी राजेश अपने मौसा के निधन की सूचना पर बांगरमऊ जा रहे थे। शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब ब्राह्मण सफीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों