आलमनगर मुख्यालय के बीआरसी चौक पर सोमवार की दोपहर को ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पड़कर जमकर कुटाई कर दी। बताया जा रहा है कि तीन अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक महिला से पैसे छीन कर भाग रहे थे, इसी दौरान ग्रामीणों ने दो को तो पकड़ लिया लेकिन एक भागने में सफल रहा। दोनों अपराधियों को घायल अवस्था में पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।