मेदिनीनगर (डालटनगंज): अज्ञात बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस , मेदिनीनगर में ईलाज जारी
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी प्रवीण चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार चौधरी बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीतीश कुमार बुधवार सुबह अपने घर के पास बाइक से घूम रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मा