केकड़ी: गोरधा में अंतिम संस्कार के बाद तालाब में नहाने गए व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
Kekri, Ajmer | May 15, 2026 गोरधा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,जहां अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई।शुक्रवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला।घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है।