हनुमानगढ़ जिले के नोहर फीडर में पूरे पानी की मांग को लेकर भगवान हैड पर 35 गांव के किसानों की महापंचायत हुई। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेताओं ने नोहर फिडर में हरियाणा से पूरा पानी लेने और नहर के पुनर्निर्माण के लिए बजट की मांग की है। मांगे पूरी ने होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।