महेश्वर/करही। खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 150 पेटी विदेशी बीयर जब्त की है। तस्कर मक्के के चारे (कड़प) की आड़ में शराब छिपाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडलेश्वर की ओर ले जा रहे थे। कार्रवाई में पुलिस ने करीब 22.43 लाख रुपए का माल जब्त किया है