बालोद: ताड़ोकी-रावघाट के घने जंगल में 1300 जवानों की सुरक्षा में बिछी 17 किमी पटरी, अगस्त से ट्रेन चलाने की तैयारी
Balod, Balod | Apr 20, 2026 दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के तहत ताड़ोकी से रावघाट तक घनघोर जंगल और नक्सल चुनौती के बीच 17 किमी रेल पटरी बिछाने का काम आखिरकार पूरा हो गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने इसकी पुष्टि की है।