चांदपुर: नूरपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पार कर रहे सेवानिवृत शिक्षक की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
सोमवार की दोपहर करीब 12:00 चांदपुर क्षेत्र के गांव धुंधली तबीबपुर निवासी 75 वर्षीय राजेंद्र सिंह नूरपुर में पंजाब नेशनल बैंक में काम कराकर वापस लौट रहे थे ।इसी दौरान सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। जिस पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।