बेलदौर: डुमरी पुल पर नदी में कूदी महिला को बचाया गया, पति से फोन पर हुआ था विवाद
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बीपी मंडल पुल से नदी में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली महिला को राहगीरों के सहयोग से बचा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया गया। घटना रविवार की शाम छह बजे की बताई जा रही है। महिला के पहचान बेलदौर नगर पंचायत के फरेबा बासा गांव निवासी इंदल शर्मा के पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है। पीड़िता तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।