झांसी: दबरा बुजुर्ग गांव में 15 फीट लंबा विशाल अजगर ने सियार को निगला, वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 झाँसी के दबरा बुजुर्ग गाँव में 15 फीट लम्बा विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया तब वह सियार को निगल चुका था। टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया दबरा बुजुर्ग गाँव में एक किसान के खेत में विशाल अजगर ग्रामीणों को दिखाई दिया।