सीतामऊ: संजीत गांव में श्रद्धा के साथ मनाया गया बागेश्वर धाम सरकार का जन्मदिवस, महाआरती व महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु
मंदसौर जिले के संजीत गांव के खेड़ापति वीर बालाजी मंदिर में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया,श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल एवं मंदिर समिति ने महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की,