बदायूं: बदायूं के नगला सर्की गांव में आग लगने से गेहूं की 10 बीघा फसल और गन्ना की 5 बीघा फसल जलकर हुई राख
Budaun, Budaun | Apr 23, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नगला सर्की गांव के रहने वाले किसान जितेंद्र पुत्र लालता प्रसाद खेती बाड़ी का कार्य करते है। गुरुवार को तीन बजे के आसपास उनकी आग की चपेट में आकर करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और 5 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया । दमकल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया ।