जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज करते हुए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर परासी थाना पुलिस ने गहन छापेमारी की। इस दौरान एक अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार जारी रहेगी। एसपी ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि बालू माफिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए।