अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच चंद्रविजय सिंह का बड़हलगंज के डेरवा स्थित अपने घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने सर्बिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। बड़हलगंज के सिधुआपार तिराहे पर ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय ने उनका स्वागत किया।