मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रांबे चौक के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे दो बच्चे लावारिस हालत में मिले। बच्चों ने अपना नाम अमित मुंडा और अविनाश मुंडा बताया है तथा दोनों ने खुद को सगा भाई बताया है। हालांकि वे अपना घर-परिवार और माता-पिता के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित मांडर थाना...