राजमहल: राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य सड़क पर हड़मल्ली के पास बाइक दुर्घटना में एक चालक गंभीर रूप से घायल
राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य सड़क स्थित हड़मल्ली के समीप गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे बाइक दुर्घटना में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक संख्या जेएच 18 पी 2980 पर सवार होकर एक युवक राजमहल से उधवा की ओर आ रहा था। इसी बीच हड़मल्ली के समीप बाइक अनियंत्रित होकर चालक सड़क पर गिर गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।