कोटड़ी: सगतपुरिया गांव में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन शुरू
Kotri, Bhilwara | May 22, 2026 सगतपुरिया गाव में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ शुरू सगतपुरिया गाव में बावड़ी के बालाजी महाराज प्रांगण में अधिकमास के अवसर पर ग्रामवासियों के सहयोग से आचार्य विजय कृष्ण पारीक के सान्निध्य में पंच दिवसीय पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह वेद पारायण, देव पूजन एवं हवन हुआ। शाम को रुद्र स्वाहाकार में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।