झांसी: रेलवे के रिटायर्ड कर्मी ने तीसरी पत्नी की हत्या कर संदूक में रखकर जलाया, हड्डियां और राख मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी रामसिंह परिहार उर्फ बृजभान नंदनपुरा का रहने वाला है। वह रेलवे में जॉब करता था। वह दो शादियां कर चुका था। 6 साल पहले उसकी ड्यूटी एक रेलवे अधिकारी के बंगले पर थी। वहां पास के बंगले में सीपरी बाजार निवासी प्रीति काम करने के लिए आती थी। तब दोनों की मुलाकात हुई, जो प्यार में बदल गई। प्रीति के बच्चे थे, मगर वो पति और बच्चों को छोड़कर रामसिंह के साथ रहती थी।