लाडनूं: पढ़ाई करने जा रहे दो युवकों के लिए पिकअप बनी मौत का काल, लाडनूं में हुआ सड़क हादसा, 1 मृतक 4 बहनों का इकलौता भाई
Ladnu, Nagaur | Oct 27, 2025 पढ़ाई करने जा रहे दो युवकों के लिए एक पिकअप मौत का काल बन गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक लाडनू से सुजानगढ़ पढ़ने जा रहे थे इसी दौरान जैन विश्व भारती रोड पर एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पुनीत भोजक एवं सुरेंद्र सिंह की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पुनीत चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाया।