हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में खदरा फाटक के निकट रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिले
Hardoi, Hardoi | Jan 15, 2026 कोतवाली देहात क्षेत्र के खतरा फाटक के 11 73 पिलर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला एवं पुरुष के शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन से कट कर दोनों की मौत हुई है।