कोटड़ी थाना क्षेत्र के नंदराय गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर के भीतर रस्सी के सहारे आधी बैठी अवस्था में लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भगवान पुत्र मोती बलाई (25) अपनी दादी नंदू देवी के साथ रहता था। सुबह सफाई के दौरान दादी ने पानी की टंकी के पास