जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में दबंगों ने एक ऑटो चालक को पड़कर लाठी डंडों से जमकर पीटा और लहू लुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक के पास से दबंगों के द्वारा ₹50000 भी छीन लिए गए। इसके बाद घायल को पुलिस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल भेज दिया है।