धमतरी: डोंगरडुला के पास सड़क हादसे में एक नाबालिक बालक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिपली निवासी वीरेश पटेल 16 वर्ष एवं दीपक विश्वकर्मा सोमवार की दोपहर ग्राम डोंगरडुला से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डोंगरडुला से कुछ दूर उनका बाइक हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की किसी वाहन से टकराने के बाद उनका बाइक अनियंत्रित हो गया। और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।